फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students support matri Sadan for ganga protection

हरिद्वार: गंगा रक्षा के लिए अब मातृसदन के समर्थन में आए छात्र, स्वामी शिवानंद से मिलकर बनाई रणनीति

Mon, 29 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Students support matri Sadan for ganga protection
मातृसदन में स्वामी शिवानंद से बात करते छात्र

गंगा रक्षा को लेकर अब संत ही नहीं छात्र भी मातृसदन की ताकत बनेंगे। रविवार को भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यायल के छात्र मातृसदन पहुंचे। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गैरोला के नेतृत्व में छात्रों ने मातृसदन को समर्थन दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा रक्षा हमारे देश की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए अब सभी छात्र मिलकर सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से प्रचार-प्रसार कर आम जनता और संस्थाओं को गंगा रक्षा अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं पीजीआई चंडीगढ़ से शनिवार को रेफर होने के बाद संत गोपालदास को देर रात एम्स ऋषिकेश ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल के मुताबिक चिकित्सकों की टीम पहले से ही तैनात कर दी गई थी। संत गोपालदास को इमरजेंसी में 24 घंटे रखकर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद वार्ड में शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार के संत गोपालदास को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल से लेकर आई रही पुलिस पंचकुला से उन्हें लेकर पीजीआई अस्पताल वापस लौट गई थी। हालांकि अभी वापस लौटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि बीते बुधवार से ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन पर बैठने के साथ ही संत पुण्यानंद ने भी अनशन की शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed