फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students spend night in temple premises at Nainital

छात्रों ने मंदिर परिसर में गुजारी रात, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ऑप्शनल पेपर को लेकर बखेड़ा

Wed, 03 Apr 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Apr 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Students spend night in temple premises at Nainital
फाइल फोटो

नैनीताल के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में वार्षिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। यहां स्कूल परिसर में पहुंचे 12वीं के 43 छात्रों को शाम 8 बजे स्कूल परिसर से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, ऑप्शनल पेपर को लेकर बारहवीं के छात्र सैनिक स्कूल पहुंचे  थे। परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर जब छात्र स्कूल पहुंचे तो पता चला कि यहां उनके रहने की व्यवस्था नहीं है। छात्रों ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र ऊडवृज स्कूल सातताल रोड था। सभी छात्र शाम 5 बजे घोड़ाखाल पहुंच गए। अचानक रात 8 बजे उन्हें बताया कि उनके स्कूल में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन

मजबूरी में छात्रों ने मंदिर समेत अन्य स्थानों पर रात बिताई

छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया, मजबूरी में छात्रों ने मंदिर समेत अन्य स्थानों पर रात बिताई। हालांकि स्कूल ने इस बारे में पहले ही अवगत करा दिया था।  अभिभावकों का आरोप है कि 5 बजे तक बच्चे स्कूल परिसर में ही थे। 

अचानक उन्हें बताया गया कि उन्हें बाहर जाना है जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शरण ली। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा का कहना था कि सभी छात्रों को स्कूल से पहले ही क्लेरेंस दे दिया गया था। उनका कहना था कि सब कुछ बता देने के बाद भी छात्रों को स्कूल परिसर में आने की कोई जरूरत नहीं थी।

प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पहुंचाए जाएंगे
सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा का कहना है कि प्रवेश पत्र नियत समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा दिए जाएंगे। इस बारे में परीक्षा केंद्र प्रभारी को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed