फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students showed talent in competitions

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 30 May 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in competitions
गुरु राम राय इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय एकता विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समूह गान में राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई ने प्रथम, आशाराम इंटर कॉलेज विकासनगर ने द्वितीय व गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में अक्षा ने पहला, अर्चना ने दूसरा व सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। काव्य गोष्ठी में सुमित कुमार सिंह ने पहला, प्राची ने दूसरा व संजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मुब्बसिरा प्रथम रही। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने अतिथियों को शाल भेंट करके सम्मानित किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी रहे राजेश सेठी, साहित्यकार हरीश चंद्र सकलानी, पुष्पेंद्र त्यागी, अरविंद तिवारी, आलोक बिजल्वाण, जयंत कुमार सिंह, अलका, हेमा, विभा, अर्चना रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed