फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students showcased their employability and skills

Dehradun News: छात्रों ने किया रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their employability and skills
- एसजीआरआर विवि में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विवि में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी रचनात्मकता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति व सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों व दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली व फूड फेस्ट जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. डॉ. के प्रतापन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि विवि अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। समापन समारोह में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. डॉ. मालविका सती कांडपाल, डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. गणराजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed