फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students run from house after parents scolding

मां-बाप ने डांटा तो घर से भाग निकले छात्र और छात्रा, लॉज में जाकर देखा तो...

Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
students run from house after parents scolding

मां-बाप की डांट के डर से दो नाबालिग छात्र घर से भाग निकले। पुलिस ने सूचना मिलने पर लॉज में जाकर देखा तो हैरान रह गए। आगे जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


पिछले 23 दिनों से लापता चल रही छात्रा को कोतवाली पुलिस ने सकुशल देहरादून रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने छात्र को ढूंढने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने हैदराबाद से भाग कर उत्तराखंड आए एक छात्र को कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


विगत 6 अक्तूबर को केंद्रीय गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एक छात्रा बिनाए श्रीनगर से निकल गई थी। वह श्रीनगर में किराये के भवन में रहती है। इसी शाम उसकी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले की विवेचना एसआई संध्या नेगी को सौंपी गई। श्रीनगर से निकलने के बाद उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से पुलिस को उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच पुलिस कई स्रोतों से उसकी तलाश करती रही। 28 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त छात्रा देहरादून पहुंचने वाली है। जिस पर एसआई संध्या के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन देहरादून में बरामद कर लिया।  

students run from house after parents scolding

छात्रा ने बताया कि वह कक्षा में फेल होने पर वह डांट की डर से बिना बताए घर से निकल गई थी। श्रीनगर ने निकलने के बाद वह अमृतसर गुरुद्वारा में रह रही थी। इधर, रविवार को पुलिस ने मेहंदीपट्नम विजयनगर (हैदराबाद) से बिना बताए आए छात्र को एक लॉज से बरामद कर लिया।

उक्त छात्र बारहवीं में पढ़ता है। 24 अक्तूबर को स्कूल न जाने पर घरवालों ने उसे डांटा, तो घर से 15 हजार रुपये लेकर बिना बताए चला गया। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी हुमायूंनगर थाने में दर्ज कराई थी।  

कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि घर से भागने के बाद उक्त छात्र जरुरत पडने पर ही अपना मोबाइल फोन ऑन कर रहा था। हुमायूंनगर की पुलिस ने रविवार को सूचना दी कि छात्र की लोकेशन श्रीनगर आ रही है।

पीछा करते हुए हुमायूंनगर की पुलिस और उसके परिजन भी श्रीनगर पहुंच गए। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर होटल-लॉजों में दबिश दी। उक्त छात्र पेट्रोल पंप के समीप एक लॉज में पुलिस को मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed