{"_id":"6223c19f31327f0914795036","slug":"students-returned-from-ukraine-happily-play-holi-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Crisis : यूक्रेन को युद्ध ने किया बदरंग, घर वापसी के बाद भारतीय छात्र अब खेलेंगे खुशी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine Crisis : यूक्रेन को युद्ध ने किया बदरंग, घर वापसी के बाद भारतीय छात्र अब खेलेंगे खुशी के रंग
Sun, 06 Mar 2022 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोनू शर्मा, रुड़की
मोनू शर्मा, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:31 AM IST
सार
युद्ध के बीच घर लौटे छात्रों में यूक्रेन छोड़ने का मलाल तो होली मनाने की खुशी भी है। कोई दो साल बाद तो कोई एक साल बाद इस बार घर पर परिवार के संग खेलेगा होली।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन को अपनी आंखों के सामने बदरंग होते देखने वाले भारतीय छात्र सकुशल अपनों के बीच आकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसे कई छात्र हैं, जो घर में होली और दीपावली मनाने के लिए तरस गए थे।
विज्ञापन
छात्रों को युद्ध की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़कर आने का मलाल है तो इस बात की खुशी भी कि इस बार अपनों के बीच होली पर खुशी के रंग खेलेंगे। छात्रों के परिजनों में भी बेहद खुशी का माहौल है। वे भी बच्चों के साथ होली खेलने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
युद्ध के बीच यूक्रेन में दहशत में गुजारे गए एक-एक पल को भारतीय छात्र कभी नहीं भुला सकेंगे। बच्चों के सकुशल वापसी के लिए परिजनों ने पल-पल जो इंतजार किया है, वह भी शायद ही कभी भुला पाएंगे। युद्ध के बीच बच्चों के सकुशल घर पहुंचने की खुशी अभी तक परिजनों के चेहरों पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
बच्चों के घर पहुंचने पर परिजनों को दुलार कम नहीं हो रहा है। वहीं, परिजन और इस बच्चे इस बात को लेकर खुश हैं कि इस बार वे साथ होली का त्योहार बनाएंगे। कई छात्रों ने परिजनों के साथ कई साल से होली का पर्व नहीं मनाया था।
यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे होने के कारण बहुत डर लग रहा था। सकुशल घर वापसी से खुशी इस बार दोगुनी हो गई है। इस बार परिजनों के साथ होली का पर्व मनाऊंगा, यह सुखद है। परिजनों में भी खुशी है और वह होली की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
-आशीष पंवार, छात्र, आकाश दीप एन्क्लेव
इस बार परिजनों के साथ होली मनेगी, जिसे लेकर बहुत खुशी है। पिछले साल परिजनों के साथ होली नहीं मनी थी तो घर को काफी याद किया था। इस बार होली साथ मनाने के लिए पूरी तैयारी है, लेकिन युद्ध के बीच पढ़ाई छूटने का भी मलाल है।
-तमन्ना त्यागी
बेटा मंथन अष्टवाल यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और इस बार उसका चौथा साल है। पिछली बार होली पर वह यूक्रेन में ही था। इस बार वह युद्ध की वजह से होली से पहले घर पर आया है। इसे लेकर बेहद खुशी है। इस बार हमारे साथ होली मनाएगा।
-शशिबाला सुमन, चावमंडी