{"_id":"67ed9ec1910b5c458104be72","slug":"students-reaching-pm-shri-government-inter-college-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-655596-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में प्रवेश लेने पहुंच रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में प्रवेश लेने पहुंच रहे छात्र
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का प्रवेश करवा रहे हैं। दो दिन में कक्षा नौ में 90 और छह में 30 छात्र प्रवेश ले चुके हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार केवल कक्षा छह, नौ और 11 में ही प्रवेश दिए जाएंगे।
प्रधानाचार्य यशवंत सिंह बर्तवाल ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए क्षेत्र से बाहर के अभिभावक भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। खासतौर पर कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं, जिसमें अधिकांश छात्र आसपास के निजी विद्यालयों से स्थानांतरित होकर यहां दाखिला ले रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने कक्षा नौ में 250 छात्रों के प्रवेश लेेने का निर्णय लिया है।
बताया कि कक्षा नौ के लिए तीन सेक्शन बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सेक्शन में लगभग 75 से 80 छात्र होंगे। बताया कि इस वर्ष विद्यालय की छात्र संख्या एक हजार के पार पहुंचने की संभावना है। विद्यालय प्रशासन इस बढ़ती संख्या के अनुरूप संसाधनों के विस्तार के लिए प्रयासरत है। ताकि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। विद्यालय में सीटों की सीमित उपलब्धता ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया तय की जा रही है।