फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students protest against fee increase from garhwal university

गढ़वाल विवि की ओर परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध, छात्रों ने की प्राचार्य कार्यालय की तालाबंदी 

Tue, 05 Nov 2019 01:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Students protest against fee increase from garhwal university
- फोटो : अमर उजाला

परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को एसजीआरआर महाविद्यालय में छात्रसंघ ने प्राचार्य कार्यालय की तालाबंदी की। उसके बाद उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा विवि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने परीक्षा शुल्क पहले जितना करने और परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गढ़वाल विवि ने इस साल से परीक्षा शुल्क को 700 रुपये से बढ़ाकर 2150 रुपये कर दिया है। इसका छात्र विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कॉलेज खुलते ही छात्रसंघ के सदस्य प्राचार्य कक्ष के बाहर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच छात्रों ने कक्षों की तालाबंदी भी की। मांग की कि यदि परीक्षा शुल्क घटाकर 700 रुपये नहीं किया तो उनका बेमियादी आंदोलन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा फार्म जमा करने की तारीख भी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल, महासचिव विश्वनाथ, विवि प्रतिनिधि सूरत नेगी, विपिन कांबोज, पूर्व महासचिव अकमल अली, ऋषभ रावत, मृदुल भट्ट, साकेत, फरहान, अनिरुद्ध, नीरज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed