{"_id":"69148c082342a4c6f006ac66","slug":"students-presented-models-in-the-science-exhibition-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126416-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विकासनगर व चकराता ब्लॉक में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/चकराता। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। इस दौरान उन्होंने नाट्य प्रस्तुतियां भी दीं। हरबर्टपुर स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित प्रदर्शनी में 22 विद्यालयों के 190 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें लगाए गए मॉडलों को उत्कृष्टता के आधार पर चिह्नित करके टीम को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवनींद्र बड़थ्वाल, जनपदीय समन्वयक सुधीर कांति ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक डॉ. नरेश कुमार, सह समन्वयक राजीव अग्रवाल, विजय द्विवेदी, अर्चना, सतीश शर्मा, दिनेश उनियाल, नीतू चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, ललित चतुर्वेदी, अर्चना नेगी, संतोषी नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
चकराता के छावनी बाजार स्थित कैंट इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव में 123 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा ने कहा कि विज्ञान शिक्षण तभी प्रभावी बनता है जब वह क्रियात्मक और प्रक्रियाधारित हो। विज्ञान को जनहित के लिए सीखना और समाज के उपयोग के लिए प्रयोग में लाया जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं के सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य आदि विषयों पर बनाए गए मॉडलों को उत्कृष्टता के आधार पर चिह्नित करके उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संयोजक संजय कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, तिलक सिंह चौहान, रूपराम नेगी, पातीराम भट्ट, अविनाश मैठानी, पंकज हटवाल, लविश गुप्ता, प्रियंका चौधरी, पारुल सरकार, शमशेर सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे।