फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students of first to fifth grade will pass without exam in uttrakhand

उत्तराखंडः बिना इम्तिहान दिए ही पहली से पांचवीं कक्षा के छात्र होंगे पास, सरकारी स्कूलों को आदेश जारी

Sat, 27 Feb 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
students of first to fifth grade will pass without exam in uttrakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों की इस साल परीक्षाएं नहीं होंगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी ग्रेडिंग के आधार पर सीधे पास किए जाएंगे। शनिवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा सभी सरकारी और अशासकीय (सहायता प्राप्त) विद्यालयों में 22 अप्रैल से 25 मई के बीच कक्षा छह से नौ और 11वीं की गृह परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


आदेश के तहत वार्षिक परीक्षाएं 22 अप्रैल से 25 मई के बीच कराने के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले परीक्षाफल घोषित करना होगा। जूनियर हाईस्कूलों में परीक्षा और मूल्यांकन का काम बोर्ड परीक्षा के दौरान कराया जाएगा। ऐसे हाईस्कूल व इंटर कॉलेज, जहां वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र प्रस्तावित नहीं हैं और बोर्ड परीक्षा के दौरान गृह परीक्षा कराने के लिए शिक्षक उपलब्ध हैं, वहां गृह परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। ऐसे स्कूल जो बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनने के लिए प्रस्तावित हैं, वहां बोर्ड परीक्षाओं से पहले या बाद में गृह परीक्षा करानी होगी। अगर स्कूलों में भौतिक उपस्थिति के माध्यम से परीक्षा कराएंगे तो संबंधित जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी कि वह कोविड-19 को लेकर जारी हुई एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


स्कूल तैयार करेंगे प्रश्नपत्र, मूल्यांकन भी खुद करेंगे
शिक्षा सचिव के आदेश के मुताबिक सभी विद्यालय अपने संसाधनों के आधार पर प्रश्नपत्र अपने स्तर पर ही तैयार करने के बाद मूल्यांकन भी करेंगे। कक्षा छह से कक्षा नौ और 11वीं के ऐसे छात्र, जो स्कूल में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उनकी परीक्षाएं उपलब्ध सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करानी होगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत दी गई गतिविधि आधारित पुस्तिका के आधार पर कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी छात्रों को ग्रेडिंग देते हुए पास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed