फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students learned best farming tips

बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों से सीखे खेती के गुर

Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students learned best farming tips
सहसपुर। नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति और इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में सहसपुर के लक्ष्मीपुर गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने उत्तम खेती के गुर सीखे।
विज्ञापन

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रूपा देवी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सौर ऊर्जा से सिंचाई और किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी देने के लिए सेंटर बनाने की योजना बना रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कश्यप ने कहा कि तकनीकी से ही खेती में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने कहा कि छात्र- छात्राओं को फील्ड में जाकर धरातल पर कार्य करना होगा। मात्र किताबी ज्ञान से फसल नहीं उगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके अपना कर आजीविका के साधन बढ़ा सकता है। इस अवसर पर अर्जुन कुमार, अमित उपाध्याय, सुभाष चंद, मुकुल कश्यप, नीरज कश्यप और आशीष कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed