फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students hope to get relief from waterlogging

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद

Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students hope to get relief from waterlogging
I
विज्ञापन

IIपं. ललित मोहन शर्मा परिसर में ढाई करोड़ की लागत से होगा नाली व दीवार निर्माण
I
I
I
Iबरसात में श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के छात्र-छात्राओं को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। यहां नाली व दीवार निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I
I
I
Iपं. ललित मोहन शर्मा परिसर में बरसात में जल भराव की समस्या होती है। दरअसल यहां कोयल घाटी से काले की ढाल तक परिसर के सामने नाली काफी संकरी है और वह भी अक्सर क्षतिग्रस्त रहती है। इसके साथ ही यहां दीवार न होने के कारण बरसात का पानी परिसर में घुस जाता है। जिससे यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

I
Iइस बार बरसात में यहां कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। परिसर निदेशक ने स्थानीय विधायक व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से नाली चौड़ीकरण व दीवार निर्माण कराए जाने की मांग की थी। बीते नवंबर माह में विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मांग को पूरा किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपरिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि नाली चौड़ीकरण व दीवार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कोयल घाटी तिराहे से काले की ढाल तक नाली चौड़ीकरण व दीवार निर्माण किया जाएगा। जिससे बरसात में जल भराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed