{"_id":"67681e6df4a3eed302076af6","slug":"students-highlighted-the-life-of-srinivasa-ramanujan-through-a-short-play-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1003-117145-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों ने लघु नाटिका माध्यम से श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों ने लघु नाटिका माध्यम से श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
पूर्व छात्रों ने विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के साथ साझा किए अपने अनुभव
फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर में राष्ट्रीय गणित दिवस और पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद कर गणित के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा गढ़वाली, जौनसारी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय लोक संस्कृति की छठा बिखेरी
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आदेश कुमार शर्मा और आशुतोष शर्मा ने किया। उन्होंने गणित के क्षेत्र में श्रीनिवास रामानुजन के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के पूर्व छात्र हरिगिरी उप जिलाधिकारी देहरादून सदर ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही स्कूली जीवन की पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने जीवन की विकास यात्रा में नवोदय विद्यालय की भूमिका को रेखांकित किया।