जमीन पर नहीं डाइनिंग टेबल पर खाना खाते हैं इस सरकारी स्कूल के छात्र
उत्तराखंड के इस स्कूल की तस्वीर देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। कहने को तो यह स्कूल सरकारी है, लेकिन यहां व्यवस्थांए बिल्कुल प्राईवेट स्कूल वाली ही हैं।
बच्चों को जमीन पर नहीं बल्कि डायनिंग टेबल पर भोजन करवाया जा रहा है। मॉडल स्कूल जूनियर हाईस्कूल हरमनी में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मध्याहन भोजन की बेहतर व्यवस्था कर दी गई है।
यहां अध्यनरत 75 छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में डाइनिंग टेबल में खाना परोसा जा रहा रहा है।
घर से लाते थे थालियां
विद्यालय में यह व्यवस्था बीती छह अप्रैल से शुरु हुई है। प्रधानाचार्य जसपाल कोहली, शिक्षक बैशाख सिंह और भगत सिंह नेगी का कहना है
कि पूर्व में छात्र-छात्राएं अपने घर से थालियां लाते थे और जमीन में खाना खाते थे।
अब विद्यालय स्तर पर ही छात्रों को थालियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। भोजन की गुणवत्ता का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है।