फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students dance fiercely on Neha Kakkar's Kala Chashma, Coco Cola Tu... song

Dehradun News: नेहा कक्कड़ के काला चश्मा, कोको कोला तू ... गाने पर जमकर नाचे छात्र

Mon, 15 May 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students dance fiercely on Neha Kakkar's Kala Chashma, Coco Cola Tu... song
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 25 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे ग्राफेस्ट के दूसरे दिन रविवार को बॉलीवुड गायक नेहा कक्कड़ ने अपने बेहतरीन गानों से समा बांधा। जैसे ही नेहा ने काला चश्मा गाना शुरू किया, छात्र भी तेज आवाज के साथ झूमने लगे। अपनी प्रस्तुति शुरू करने से पहले उन्होंने आई लव यू उत्तराखंड भी कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद नेहा कक्कड़ सिल्वर कलर की आउटफिट और काले गोगल्स में जैसे ही मंच पर आईं, छात्र-छात्राएं उनसे बार-बार देखो फिल्म के इस हिट गाने की फरमाइश करने लगे। ऋषिकेश की रहने वाली नेहा की ग्राफिक एरा में ये पहली प्रस्तुति थी। नेहा ने जब अपना दूसरा हिट नंबर ‘कोका कोला तू’ शुरू किया तो छात्र उनके साथ ताल मिलाकर शोला-शोला तू गाने लगे।
विज्ञापन

---------------
- जिस क्षेत्र में जाएं अपना सर्वश्रेष्ठ दें - धामी
सीएम धामी ने कहा कि ग्राफिक एरा से शिक्षा लेकर जिस क्षेत्र में जाएं, वहां अपना सर्वोत्तम दें और देश को विश्व गुरु बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश को जी-20 के आयोजन का सौभाग्य मिला है। शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा और डॉ. कमल घनशाला का योगदान भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में सहायक होगा। समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने मुख्यमंत्री धामी को राजनीति का धोनी करार दिया। इस मौके पर ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्ष लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, महानिदेशक डॉ. संजय जसोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

चार निर्धन कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल की ओर से श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह किया गया। इसमें स्वास फाउंडेशन देहरादून ने सहयोग दिया।
रविवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने शिरकत की। सुबह चार जोड़े दूल्हा-दुल्हन के रूप में मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर प्रांगण में वरमाला हुई। फिर जोड़ों ने अग्नि के फेरे लेते हुए साथ जीने की कसमें खाईं। विदाई के मौके पर वर-वधु को 11000 रुपये के चेक आदि गिफ्ट दिए गए। इस अवसर पर भागवताचार्य सुभाष जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, राजकुमार, लालचंद शर्मा, सुनील अग्रवाल, गौरव कुमार पंकज मैसोन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed