{"_id":"59251a854f1c1b8835535d1b","slug":"students-can-take-admission-in-ayurveda-homeopath-and-greek-medicine-only-by-uapmt","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बातः इस साल यूएपीएमटी से ही होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बातः इस साल यूएपीएमटी से ही होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 May 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी मेडिसिन के दाखिले इस साल उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी) से ही किए जाएंगे। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आयुर्वेद विवि ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गत वर्ष तक प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस के सरकारी और निजी कॉलेजों में यूएपीएमटी से राज्य कोटे की सीटों पर एडमिशन होता था जबकि मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होती आई है।
विज्ञापन
इस साल आयुष मंत्रालय ने आदेश जारी किया था कि सभी कॉलेजों की सभी सीटों पर सीबीएसई की नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) से एडमिशन किए जाएंगे। इस पर देशभर में विरोध के स्वर उठे तो मंत्रालय ने इस साल के लिए यह फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
इस आधार पर अप्रैल में उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने यूएपीएमटी परीक्षा कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। लिहाजा, जल्द ही यूएपीएमटी का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
आयुर्वेद विवि ही यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा। प्रभारी सचिव आयुष हरबंस चुघ ने बताया कि विवि को परीक्षा कराने की अनुमति दे दी गई है। विवि अपने स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गया है।
इन कॉलेजों में होगा दाखिला
यूएपीएमटी से उत्तराखंड आयुर्वेद विवि हर्रावाला परिसर, ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर, गुरुकुल परिसर, उत्तरांचल आयुर्वेद कॉलेज, हिमालयी आयुर्वेदिक, पतंजलि आयुर्विज्ञान संस्थान, क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, परम हिमालय होम्योपैथिक कॉलेज, पतंजलि, हरिद्वार आयुर्वेद कॉलेज, मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, ओम आयुर्वेदिक कॉलेज।