उत्तराखंड के इस स्कूल में छाता पकड़कर पढ़ाई करते हैं छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था के क्या हालात है। आप इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं। यहां छाता पकड़कर पढ़ाई होती है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के टिहरी जनपद के घनसाली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मथकुंडीसैण की।
विकास खंड भिलंगना की पट्टी हिंदाव के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के बच्चों को इंटर तक की शिक्षा देने के लिए मथकुंडीसैण में इंटर कालेज खोला गया था। जनता के सहयोग से भवनों का निर्माण कर वर्षों तक विद्यालय का संचालन किया गया।
एक दशक पूर्व विद्यालय का राजकीय करण हो चुका है, लेकिन तब से कालेज में बच्चों के बैठने के लिए भवन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। विद्यालय भवन वर्षों पुराना होने की वजह से कक्ष-कक्षाओं में पानी भर गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी वर्ग, जानिए
जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह, कुंवर सिंह नेगी, दर्शन सिंह, ऊषा नेगी, दरम्यान सिंह, शंकर सिंह, सोन देई का कहना है कि भवन क्षतिग्रस्त होने से कमरों में पानी भर रहा है।
कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ का कहना है कि मथरूंडीसैण इंटर कॉलेज के लिए भवन स्वीकृत है, जिस पर काम चल रहा है।