{"_id":"5b51f2be4f1c1b40748b5f4b","slug":"student-weak-in-study-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: इंजीनियरिंग के छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के इंजीनियरिंग के दिल्ली निवासी छात्र ने परीक्षा से चार दिन पहले फांसी लगा ली। उसका शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर था, जिसके कारण डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि रुद्रांश मिश्रा (22) पुत्र राजेंद्र कुमार मिश्रा निवासी 24सी हंसविहार सेक्टर 13 रोहिणी दिल्ली यहां यूपीईएस में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह क्षेत्र के कोहलूपानी स्थित एक हॉस्टल में रहता था। आगामी 24 जुलाई से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थीं। परीक्षा की तैयारियों पर नजर रखने के लिए उसके पिता राजेंद्र मिश्रा भी गत 18 जुलाई को दून आए थे। वे बल्लुपुर स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को राजेंद्र बेटे रुद्रांश से मिलकर गए थे। इसके बाद वह रात में सभी छात्रों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को हॉस्टल के सभी छात्र जाग गए तो उन्होंने रुद्रांश को न देखकर कर्मचारियों से उसके बारे में पूछा। इसके बाद कुछ छात्र व कर्मचारी उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सभी हैरान रह गए। रुद्रांश पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल रुद्रांश के पिता और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के सामने रुद्रांश के पिता व हॉस्टल कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा। देखा कि रुद्रांश की मौत हो चुकी है। मुकेश त्यागी ने रुद्रांश के पिता से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर था, और आने वाली परीक्षाओं को लेकर परेशान था। पिछले सेमेस्टर में भी चार-पांच विषयों में उसकी बैक आई थी। इसी की तैयारियों पर नजर रखने के लिए राजेंद्र मिश्रा दून आए हुए थे। त्यागी ने बताया कि रुद्रांश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।