फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student was poisoned in bus, died, Uttarakhand, haldwani, crime news

संदिग्ध मौत: दिल्ली से रुद्रपुर के लिए बस में बैठा छात्र हल्द्वानी में बेहोश मिला, ड्राइवर-कंडक्टर ने चौराहे पर ही उतार दिया

Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

रुद्रपुर वसुंधरा कॉलोनी निवासी उत्कर्ष सक्सेना (23) दिल्ली में सीए की तैयारी कर रहा था। 26 अप्रैल को वह घर जाने के लिए एक निजी बस में सवार हुआ था। 

विज्ञापन
Student was poisoned in bus, died, Uttarakhand, haldwani, crime news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से बस से रुद्रपुर लौट रहा छात्र जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे रुद्रपुर उतरना था मगर बस के चालक और परिचालक ने उसे हल्द्वानी के छतरी चौराहे पर उतार दिया। बेहोशी की हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर वसुंधरा कॉलोनी निवासी विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका भतीजा उत्कर्ष सक्सेना (23) दिल्ली में सीए की तैयारी कर रहा था। 26 अप्रैल को वह घर जाने के लिए एक निजी बस में सवार हुआ था। उनका आरोप है कि रास्ते में कुछ खाने के बाद वह बेहोश हो गया। चालक और परिचालक ने उस पर ध्यान नहीं दिया और उसे हल्द्वानी स्थित छतरी चौराहे पर उतार दिया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चेन लुटेरों ने उड़ाया शहर का चैन:  चार घंटे तक सड़कों पर जमकर बरपाया कहर, एक के बाद एक महिलाओं को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विमल कुमार सक्सेना के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। 27 अप्रैल की सुबह उपचार के दौरान उत्कर्ष की मौत हो गई। विमल कुमार सक्सेना ने बताया कि उत्कर्ष का बड़ा भाई करन सक्सेना आस्ट्रेलिया में काम करता है।

कैब बुक कराने के लिए भाई को किया था मना

उत्कर्ष ने घर जाने के लिए अपने बड़े भाई से कहा था। बड़े भाई ने कहा कि वह उसके लिए कैब बुक करा देगा लेकिन उत्कर्ष ने मना कर दिया था। इस मामले में विमल ने घटना से एसएसपी पंकज भट्ट को अवगत कराया है। एसएसपी ने लिखित शिकायत मिलने पर इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed