{"_id":"65493725a15e91025d0df604","slug":"student-union-elections-will-be-held-in-all-the-colleges-dehradun-news-c-5-1-drn1030-282526-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डीएवी में बाल-बाल बचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डीएवी में बाल-बाल बचा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iछात्रसंघ अध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, कहा- शराब पीकर कर रहा था माहौल खराबI
प्रदेशभर के सभी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इससे एक दिन पहले डीएवी पीजी कॉलेज में बवाल होने से बाल-बाल बच गया। कॉलेज में वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ने एक युवक को थप्पड़ तक जड़ दिया। मौके पर तैनात पुलिस से मामले को शांत कराया।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को सभी संगठन से जुड़े छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ अपने हक में वोट करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच कुछ छात्रों के बीच झड़प हो गई। उधर, वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। दयाल ने कहा, युवक कॉलेज का छात्र नहीं था। शराब का सेवक कर वह कॉलेज परिसर में आया था और माहौल खराब कर रहा था। इसी के चलते उसे थप्पड़ मारा। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें।
Iछात्र संघ चुनाव : मतदान आज, सभी कॉलेज में तैयारियां पूरींI
दून के सभी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राएं अपने वोट का प्रयोग करेंगे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग चलेगी। इसके बाद शाम पांच से मतगणना शुरू होगी। वहीं, डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य वीसी पांडेय ने बताया, कॉलेज में छह बूथ बनाए गए हैं। 1708 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। वोटिंग सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं, एमकेपी की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना शुक्ला ने बताया, 1866 छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली वोटिंग प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक जारी रहेगी। दो बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। वहीं, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्र और छात्राओं के लिए दो-दो बूथ बनाए गए हैं। 1411 छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे।