फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union elections Conducting Demand Dehradun DAV PG College student created ruckus in city Ghantaghar

Student Union Elections: दून DAV पीजी कॉलेज के छात्रों का हंगामा...घंटाघर तक निकाला जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 26 Oct 2024 04:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में इस बार छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। नैनीताल हाईकोर्ट ने जनहित याचिक निस्तारित की है। फैसला आते ही छात्रों ने इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Student union elections Conducting Demand Dehradun DAV PG College student created ruckus in city Ghantaghar
छात्रों ने निकाला जुलूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने घंटाघर तक जुलूस निकाला। भारी संख्या में पहुंचे छात्रों को रोकने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। छात्रों ने मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका।

विज्ञापन


विज्ञापन

घंटाघर पर हंगामा कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस प्रयास करती रही। इसके बाद छात्र यही पर बैठ गए। छात्रसंघ चुनाव को लेकर केवल देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुला बाजार, धारा 163 के उल्लंघन पर तीन लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के शासनादेश के आधार पर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है।

23 अप्रैल 2024 को एक शैक्षणिक कैलेंडर किया था जारी
बता दें कि, देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह ने समाचारपत्रों में 25 अक्तूबर को राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की खबर को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि राज्य सरकार ने 23 अप्रैल 2024 को एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था। इसमें छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर 2024 तक कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर चुनाव नहीं कराए और ना ही शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त किए, जो लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन है। इससे छात्रों की पढ़ाई में असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed