फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student Union Elections ABVP office-bearers win unopposed in SGRR, ruckus over nomination

छात्रसंघ चुनाव: एसजीआरआर में निर्विरोध जीते एबीवीपी के पदाधिकारी, नामांकन पर हंगामा, पुलिसबल तैनात

Thu, 25 Sep 2025 12:13 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:13 AM IST
सार

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि जब वह नामांकन करने पहुंचे तो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और नामांकन नहीं करने दिया। इस दौरान उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया और नामांकन पत्र समेत अन्य दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए।

विज्ञापन
Student Union Elections ABVP office-bearers win unopposed in SGRR, ruckus over nomination
एसजीआरआर के बाहर पुलिस तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया हुई। वहीं, एसजीआरआर में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के बलबीर कौर समेत अन्य सभी छह पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। नामांकन के दौरान एसजीआरआर में हंगामा भी हुआ। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नामांकन के लिए गेट से अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान नामांकन पत्र फाड़ने का भी आरोप है। इस बीच मारपीट का भी आरोप लगाया। इसके बाद एबीवीपी के अलावा किसी का नामांकन नहीं हुआ तो एबीवीपी के पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को एसजीआरआर कॉलेज में सुबह के समय नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके लिए 18 नामांकन पत्र बिके थे। नामांकन की समय सीमा तक कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ही नामांकन किया। इसके चलते एबीवीपी के बलबीर कुंवर अध्यक्ष, अभिषेक पंवार उपाध्यक्ष, आकाश कुमार महासचिव, आदित्य रावत सह सचिव, अंजना भट्ट कोषाध्यक्ष और भीम सिंह साउद विवि प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे पहले नामांकन को लेकर विवि के गेट पर हंगामा भी हुआ। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि जब वह नामांकन करने पहुंचे तो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया और नामांकन नहीं करने दिया। इस दौरान उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया और नामांकन पत्र समेत अन्य दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। इस मामले में अधिवक्ता वंश माहेश्वरी ने पुलिस को शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि मारपीट में चार छात्र घायल भी हो गए। वहीं तीन को नामजद करते हुए 40 लोगों को आरोपी बनाया गया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि मौके पर पुलिस तैनात थी इसके बाद भी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जीत का जुलूस
एसजीआरआर में जैसे ही पदाधिकारियों की निर्विरोध चुने जाने की घोषणा हुई तो एबीवीपी से जुड़े छात्रों में उत्साह बढ़ गया। इसके साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर खुशी जताई गई। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। इससे पहले हुए हंगामे को लेकर भी पुलिस तैनात रही। जुलूस के दौरान भी बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: एसआईटी करेगी स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की जांच, एक महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

छह पदों पर 32 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
डीबीएस (पीजी) कॉलेज में देर शाम विभिन्न प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। 27 सितंबर को होने वाले चुनाव में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जबकि अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्वास्तिक कुकेरती, एनएसयूआई के हर्षमोहन राणा व पंकज सिंह के बीच मुकाबला होगा। उधर उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका, अमन रावत, प्रभाकर, राजदीप और ऋतिक कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। महासचिव पद के लिए एबीवीपी के अभिषेक आनंद, आर्यन संगठन के प्रियांशु कोटनाला के अलावा चेतना मिश्रा, गणेश और विष्णु मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए आर्यन के अनुज कंडारी के अलावा जतिन शर्मा, नितिन वर्मा व प्रतिमा ने दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद पर अनंत विजय, महक, नीरज जोशी, निखिल चंद्रा, पलक, पूजा व सुष्मिता ने पर्चा भरा। वहीं, विवि प्रतिनिधि पद पर आकाश कुमार, अखिल रतूड़ी, अनुश न्यूली, आयुष बसेरा, दिव्यांशु धूलिया, करण कुमार, प्रीति बंगवाल व श्रुति नौटियाल ने नामांकन किया। वहीं, काॅलेज प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली है।

डीएवी में बिके 97 नामांकन पत्र, आज भी एक घंटे का समय
डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को 97 नामांकन पत्र बिके। इसके साथ ही आज नामांकनों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, जिन्होंने बुधवार को नामांकन पत्र नहीं खरीदे उन्हें बृहस्पतिवार यानी आज भी सुबह आठ बजे से नौ बजे तक एक घंटे आ अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शशि किरण सोलंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे नामांकनों पर आपत्ति ली जाएगी। इसके साथ ही चार से 4:30 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद पांच से 5:30 बजे तक प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नामों में त्रुटि सुधार के बाद शाम छह बजे अंतिम सूची प्रकाशित होगी। 26 को आम सभा के बाद 27 सितंबर को मतदान होगा।

एमकेपी में आज जारी होगी अंतिम सूची
एमकेपी पीजी कॉलेज में बुधवार को 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि आज भी दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा करने का आखिरी मौका है। इसके बाद देर शाम कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उधर, छात्र संगठनों ने भी महाविद्यालय में निगरानी बढ़ा दी है। दोपहर बाद एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता व छात्राएं महाविद्यालय में पहुंची और वहां हो रहे कार्यक्रम की जानकारी लेने लगे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि छात्र नेताओं व छात्राओं को बताया गया कि महाविद्यालय में चल रहा कार्यक्रम पहले से तय था। इसके अलावा छात्राओं से चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाने की भी अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed