छात्रसंघ चुनाव: देहरादून जिले में लहराया भगवा, आठ में से चार कॉलेजों में एबीवीपी की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कॉलेजों में हुए छात्रसंघ चुनावों में भगवा का जोर रहा। आठ में से चार कॉलेजों में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। दो कॉलेजों में एनएसयूआई और दो कॉलेजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के कॉलेज में भी एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की।
शनिवार को प्रदेशभर में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव हुए। देहरादून जिले की बात करें तो एबीवीपी ने बड़ी जीत हासिल की। डीबीएस कॉलेज में एबीवीपी के प्रत्याशी मनबीर नेगी अध्यक्ष बने। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी से बागी गुट के निर्दलीय प्रत्याशी प्रविंद गुप्ता अध्यक्ष बने।
एमकेपी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की प्रत्याशी निवेदिता राज अध्यक्ष बनी। डाकपत्थर कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी सलमान ने जीत दर्ज की। चकराता महाविद्यालय में एबीवीपी की स्मिता ने जीत दर्ज की। मसूरी महाविद्यालय में एबीवीपी के रविंद्र रावत अध्यक्ष बने। डोईवाला पीजी कॉलेज में एबीवीपी के निशांत मिश्रा अध्यक्ष बने। ऋषिकेश कॉलेज में एनएसयूआई के अरविंद सिंह पंवार अध्यक्ष चुने गए।
कहां किस संगठन का बना अध्यक्ष
डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून : एबीवीपी
एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून : निर्दलीय
एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून : एनएसयूआई
वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय, डाकपत्थर : निर्दलीय
श्री गुलाब सिंह पीजी कॉलेज चकराता : एबीवीपी
एमपीजी कॉलेज मसूरी : एबीवीपी
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला : एबीवीपी
ऑटोनोमस कॉलेज, ऋषिकेश : एनएसयूआई
सीएम के इलाके में भगवा का परचम
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2018-19 में एबीवीपी ने पांच मुख्य पदों पर जीत हासिल करके परचम लहरा दिया।
एबीवीपी ने अध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव,कोषाध्यक्ष और छात्रा प्रतिनिधि पद पर किया कब्जा जमाया जबकि एनएसयूआई को यूआर पद पर ही संतोष करना पड़ा, वहीं उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के खाते में गया।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के निशांत मिश्रा और महासचिव पद पर पंकज कुमार निर्वाचित हुए। मुख्य पदों में से उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय सुरेखा राणा चुनी गईं। एनएसयूआई को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद ही मिल सका।