{"_id":"66ec270a9ff8febba60e80d4","slug":"student-union-election-2024-will-be-held-on-october-1-in-all-three-campuses-of-garhwal-university-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में एक अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में एक अक्तूबर को होगा छात्रसंघ चुनाव, अधिसूचना जारी
Thu, 19 Sep 2024 07:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:02 PM IST
सार
एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी, इसी दिन परिणामों की घोषणा भी होगी।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक अक्तूबर को गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान व मतगणना होगी। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो़ एससी सती ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के बाद से विवि के बिड़ला-चौरास परिसर, बीजीआर परिसर पौड़ी व एसआरटी परिसर टिहरी में आचार संहिता लागू कर दी गई है। लिंगदोह के नियमों का पालन न करने वाले छात्र संगठनों पर कार्रवाई की बात मुख्य चुनाव अधिकारी ने कही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो़ एससी सती ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि समेत सात कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है। 23 व 24 सितंबर को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करा सकते हैं 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक व 24 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 26 सितंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी होगी। इसके बाद सायं साढ़े चार बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: नेशनल इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में प्रदेश के चार छात्रों का हुआ चयन, आठ लाख ने किया था आवेदन
विज्ञापन
कहा कि एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी, इसी दिन परिणामों की घोषणा भी होगी। प्रो़ सती ने कहा कि दो अक्तूबर को सुबह 11 बजे एसीएल हॉल सभागार में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कहा कि विवि के तीनों परिसरों में एक ही दिन चुनाव के लिए मतदान होगा। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो़ बीपी नैथानी, चुनाव समिति के प्रो़ अतुल ध्यानी, प्रो़ सीमा धवन, प्रो़ महेंद्र बाबू, डॉ़ एसएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।