{"_id":"654bcb123b1fd1d65401956a","slug":"student-union-election-2023-all-update-327-candidates-of-abvp-and-218-nsui-won-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: छात्रसंघ के रण में रही कड़ी टक्कर...एबीवीपी के 327 और एनएसयूआई के 218 प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: छात्रसंघ के रण में रही कड़ी टक्कर...एबीवीपी के 327 और एनएसयूआई के 218 प्रत्याशी जीते
Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
सार
खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसने 56 महाविद्यालयों में अध्यक्ष और 46 महाविद्यालयों में महासचिव के पद सहित कुल 327 पदों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
जीते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उसने 56 महाविद्यालयों में अध्यक्ष और 46 महाविद्यालयों में महासचिव के पद सहित कुल 327 पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनएसयूआई के 32 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, 17 पर महासचिव समेत 218 पदों पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
एबीवीपी के मुताबिक, छात्रसंघ चुनाव में वोटिंग से पहले ही 152 पदों पर उनके प्रत्याशियों की निर्विरोध विजय हो गई थी, जिसमें अध्यक्ष पद पर 22, उपाध्यक्ष पद पर 19, महासचिव पद पर 23, सहसचिव पद पर 21, कोषाध्यक्ष पद पर 20, विवि प्रतिनिधि पद पर 25, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 11 एवं सांस्कृतिक सचिव के 11 पदों पर जीत शामिल है। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने सभी विद्यार्थियों को आभार जताया। प्रदेश मंत्री रितांशु कंडारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार, परिसरों की स्थानीय समस्याओं व सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आदि के मुद्दों पर बीते वर्ष लगातार मुखर रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand BJP: हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने बनाए 13 प्रकोष्ठ, चार और प्रकोष्ठ बाद में बनाए जाएंगे
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि प्रदेश में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने 42 कॉलेज में दमदार जीत दर्ज की है। इनमें मुख्यमंत्री की पूर्व विधानसभा खटीमा में एनएसयूआई के सभी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, मालदेवता पीजी कॉलेज, मसूरी कॉलेज में विवि प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में सभी चार महाविद्यालयों में एनएसयूआई का पैनल जीता है। काशीपुर महाविद्यालय में पहली बार एनएसयूआई के महासचिव प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।