{"_id":"c7746c6ca855b1a17ee98d7f5ccb66da","slug":"student-said-professor-is-terrorist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर को आतंकवादी बताया तो खुद गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर को आतंकवादी बताया तो खुद गया जेल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 13 Mar 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम अपर सिविल जज (अवर खंड) रिंकी साहनी की अदालत से कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के प्रोफेसर पर आतंकवादी होने का आरोप लगाते हुए पर्चे बंटवाने के रुड़की निवासी दो आरोपियों को तीन-तीन माह के कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
डीएसबी के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शहराज अली पुत्र लियाकत अली की ओर से 19 अप्रैल, 2010 को न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि मूल रूप से वह रुड़की के रहने वाले हैं। उनके परिवार की लगातार बढ़ रही प्रतिष्ठा से कुछ लोग जलन रखते हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में ग्राम अकबरपुर झबरेड़ा रुड़की निवासी खुर्शीद पुत्र अली हसन और वहीं के निवासी फुरकान पुत्र शरीफ ने पहले उनके क्षेत्र और बाद में डीएसबी परिसर में उन्हें आतंकवादी करार देते हुए फर्जी पर्चे बंटवाए।
विज्ञापन
सीजेएम की न्यायालय के बाद सिविल जज जज अवर खंड की न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 500 का दोषी पाते हुए तीन-तीन माह के कारावास की सजा सुनाई।