{"_id":"e97b135eefa28c737d385c58bfb0ea04","slug":"student-protest-for-admission-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए सचिवालय पर गरजे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए सचिवालय पर गरजे छात्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कॉलेजों में सीटों की संख्या में वृद्धि, दाखिले में उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को वेटेज देने और श्रीदेव सुमन विवि की संबद्धता प्रक्रिया में तेजी लाने सहित 15 मांगों पर विभिन्न छात्र संगठनों की संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन
छात्रों की पुलिस से हुई नोकझोंक
पुलिस ने छात्रों को सचिवालय से पहले रोक लिया। छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्र डीएवी कॉलेज में जुटे। यहां से वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए करनपुर, सर्वे चौक, कनक चौक होते हुए सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग पर छात्रों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि अनुमन्य सीटों पर ही दाखिले की व्यवस्था से हजारों छात्र एडमिशन से वंचित रह जाएंगे। सांध्यकालीन कक्षाओं के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि दून में रायपुर के बझेत में नया कॉलेज खुला है, लेकिन वहां सीटें और विकल्प कम हैं।
कहा कि मेरिट से दाखिले होने की सूरत में आईएससी और सीबीएसई के ज्यादा प्रतिशतता वाले छात्रों का कब्जा हो जाएगा, जबकि उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों पर संकट बढ़ जाएगा। बाद में छात्रों ने सीएम को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन में एबीवीपी के वरिष्ठ नेता आदित्य चौहान, डीएवी के पूर्व अध्यक्ष अंशुल चावला, महेश जगूड़ी, वर्तमान अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, कमलेश भट्ट, राकेश नेगी, आर्यन ग्रुप के राकेश नेगी, जोगेंद्र रावत, सतीश पंत, महेंद्र पाल माही, पट्टू ग्रुप के जितेंद्र कुमार रिंकू, राहुल नेगी, दिव्यांशु भंडारी, सत्यम ग्रुप के जावेद खान, नितिन जोशी, विकास ग्रुप के विकास नेगी, प्रभाकर, शिवांग उनियाल, एसएफआई से अभिषेक भंडारी, पंकज बड़वाल, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।