फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   student fell from second floor, death

दूसरी मंजिल से नुकीले सरियों पर गिरा छात्र, मौत

Mon, 06 Jun 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
student fell from second floor, death
मृत शरीर - फोटो : demo pic

देहरादून में होटल मैनेजमेंट के एक छात्र की दूसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। छात्र बाउंड्री पर बाहर निकले सरियों के ऊपर गिरा।आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रुड़की के इस छात्र ने पिछले महीने ही एडमीशन लिया था।

विज्ञापन


रुड़की के शिवाजी नगर निवासी मनीष नेगी ने पिछले माह ही निरंजनपुर स्थित संस्थान में होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए एडमिशन लिया था।

मनीष को दोस्त ने नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के गणेश विहार में एक कमरा किराए पर दिला दिया था। शनिवार रात गर्मी के कारण मनीष और उसका दोस्त दूसरी मंजिल की छत पर चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान दीवार पर बैठते समय मनीष का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे बाउंड्री पर लगे नुकीले सरियों पर आ गिरा। नाजुक हालत में उसे सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि सिर और छाती में चोट की वजह से उसकी जान गई है। नेगी के पिता नंदन सिंह नेगी आर्मी से रिटायर है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed