{"_id":"5c07bae4bdec22415b0967aa","slug":"student-died-in-rudrapur-after-pain-in-heart","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्कूल में प्रार्थना करते समय अचानक बिगड़ी छात्र की तबियत, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्कूल में प्रार्थना करते समय अचानक बिगड़ी छात्र की तबियत, अस्पताल में तोड़ा दम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रुद्रपुर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र की अचानक तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पीएसी में हेड कॉन्स्टेबल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार,15 वर्षीय संजय तिवारी पुत्र कृष्ण कांत तिवारी बुधवार सुबह रोज की तरह स्कूल गया था। प्रार्थना के बाद सभी बच्चे बैठे थे उसी दौरान संजय के सीने में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर साथियों ने शिक्षकों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
शिक्षकों ने तत्काल उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने संजय को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिस पर स्कूल प्रबंधन ने संजय को विद्यालय में उपलब्ध वाहन से शहर के एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
लेकिन वहां से चिकित्सकों ने संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय को जिला अस्पताल लाया गया यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेकिन वहां से चिकित्सकों ने संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय को जिला अस्पताल लाया गया यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।