फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student death due to bullet in haldwani

तमंचे से चली गोली छात्र के सीने में जा लगी, बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार

Sun, 29 Jul 2018 09:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,काशीपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,काशीपुर Updated Sun, 29 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
 Student death due to bullet  in haldwani
गोली - फोटो : demo pic

संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से सीने में गोली लगने से बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उसकी अंत्येष्टि कर दी। भनक लगने पर पुलिस मृतक के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद तमंचे को कब्जे में ले लिया।  मोहल्ला नई बस्ती विजयनगर निवासी राकेश चौधरी का छोटा बेटा रजत चौधरी (20) द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था।

तीन दिन पूर्व ही उसने तीसरे सेमेस्टर के लिए फीस जमा कराई थी। एक अगस्त को उसे कॉलेज जाना था। उसका बड़ा भाई आनंद सिंचाई विभाग में अवर अभियंता है। रविवार दोपहर आनंद उसकी छोटी बहन को रिक्शे में बैठाने गया था। इसी दौरान घर में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो रजत लहूलुहान पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था। 
विज्ञापन


परिजन उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रजत की अंत्येष्टि कर दी। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खाली कारतूस बरामद कर लिया गया है। हालांकि छात्र के परिजनों ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही है। घटना का विवरण कोतवाली के रोजनामचे (जीडी) में अंकित कर दिया गया है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व तीन बहनें भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed