{"_id":"5b5de6ae4f1c1bed5e8b5f16","slug":"student-death-due-to-bullet-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से चली गोली छात्र के सीने में जा लगी, बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से चली गोली छात्र के सीने में जा लगी, बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,काशीपुर
Updated Sun, 29 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से सीने में गोली लगने से बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उसकी अंत्येष्टि कर दी। भनक लगने पर पुलिस मृतक के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद तमंचे को कब्जे में ले लिया। मोहल्ला नई बस्ती विजयनगर निवासी राकेश चौधरी का छोटा बेटा रजत चौधरी (20) द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था।
तीन दिन पूर्व ही उसने तीसरे सेमेस्टर के लिए फीस जमा कराई थी। एक अगस्त को उसे कॉलेज जाना था। उसका बड़ा भाई आनंद सिंचाई विभाग में अवर अभियंता है। रविवार दोपहर आनंद उसकी छोटी बहन को रिक्शे में बैठाने गया था। इसी दौरान घर में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो रजत लहूलुहान पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन
परिजन उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रजत की अंत्येष्टि कर दी। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक खाली कारतूस बरामद कर लिया गया है। हालांकि छात्र के परिजनों ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही है। घटना का विवरण कोतवाली के रोजनामचे (जीडी) में अंकित कर दिया गया है। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व तीन बहनें भी है।