{"_id":"693f210d9e30bc12140fee0f","slug":"student-cheated-fir-lodged-dehradun-news-c-5-1-drn1013-856768-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्र के साथ 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्र के साथ 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रेमनगर थानाक्षेत्र स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्र के साथ 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष कुंदन राम के मुताबिक घटना पांच और सात दिसंबर की है। इस मामले में पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सहमति के बिना उनके एचडीएफसी और बीओबी बैंक खाते से धनराशि निकाली गई। पीड़ित ने बताया कि पांच दिसंबर को उनके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए थे। इसके बाद सात दिसंबर को उनके खाते से 73,412 निकल गए। इस बारे में भी उन्हें बैंक से कोई भी सूचना नहीं मिली। इसी दिन उनके बैंक आफ बड़ोदा बैंक खाते से 1,616 रुपये निकले। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए नंबर की जानकारी मांगी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।