फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poets and *shayars* captivated the audience with their compositions at the poetry gathering

Dehradun News: काव्य गोष्ठी में कवि-शायरों ने रचनाओं से जमाया रंग

Sun, 27 Sep 2026 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Poets and *shayars* captivated the audience with their compositions at the poetry gathering
देहरादून। उत्तराखंड साहित्य सम्मेलन और हिमालय विरासत न्यास की ओर से रविवार को प्रीतम रोड स्थित सभागार में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कवि और शायरों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक रंग जमाया।
विज्ञापन




गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार योगेश्वर गौड़ ने की। उन्होंने दो गजलें प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि ओज के कवि श्रीकांत ने पन्ना धाय के पुत्र के बलिदान पर रचना सुनाकर भाव विभोर किया। विशिष्ट अतिथि शायर अंबर खरबंदा ने दोहे प्रस्तुत किए। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीलमप्रभा वर्मा ने गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। उत्तराखंड साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष नरेंद्र उनियाल ने लघुकथाएं सुनाईं।
विज्ञापन


महामंत्री वीरेंद्र डंगवाल पार्थ ने छंदबद्ध रचनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी को समर्पित गीत गौरा बहुत उदास कि जंगल कट जाएगा सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह राणा अडिग ने वीर जवानों के शौर्य पर रचना प्रस्तुत की। युवा कवि दिव्यांश कुमार की ओजपूर्ण प्रस्तुति को भी सराहना मिली। गढ़वाली और हिंदी में रचनाकर्म कर रहे युवा कवि बृजपाल रावत बृज ने अपनी रचना से खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed