फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student candidates running on the kick Punches

छात्रसंघ प्रत्याशियों को लेकर चलने लगे लात-घूंसे

Tue, 06 Aug 2013 09:28 PM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
Student candidates running on the kick Punches

ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही छात्र गुटों में बंटने लगे हैं। हालात यह हैं कि संभावित प्रत्याशियों को लेकर छात्रों में तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि छात्र हाथापाई तक करने लगे हैं।

विज्ञापन


ऑटोनामस पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर दो गुटों में घमासान हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने वरिष्ठ छात्रों की मदद से मामला शांत कराया। विवाद के चलते प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी। जिलाध्यक्ष को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक रूप से नहीं हुई घोषणा
कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम की अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है, लेकिन छात्र राजनीति में सक्रिय संगठन तैयारी में जुट गए हैं।

मंगलवार को व्यापार सभा में एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के लिए बैठक बुलाई थी।

नहीं बनी सहमति
नामों पर विचार और सहमति के बाद जैसे ही संगठन जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, तभी प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने अध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि पद पर दूसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी।

दो गुटों में टकराव
जिससे एनएसयूआई के दो गुटों में टकराव हो गया। मारपीट होने पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित त्यागी, वरिष्ठ छात्र राजेंद्र बिष्ट, अमित गांधी आदि ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को टाल दिया गया है। आपसी सहमति के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज
राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी वोटरों को अपने खेमे में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

लिंगदोह कमेटी ताक पर
परिसर के भीतर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ताक पर रखकर जुलूस निकाले जा रहे हैं। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों के समर्थक हेंडकार्ड बांटकर प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

मंगलवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में जुलूसों का दौर चला। छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी के इच्छुक प्रत्याशी लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को ताक पर रखकर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही कॉलेज का माहौल चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।

प्रचार-प्रसार में गर्मी
समर्थकों की फौज संभावित प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में सारे हथकंडे अपना रही है। प्रत्याशी क्लास गेदरिंग कर छात्र-छात्राओं के बीच अपनी पैठ बनाने की जुगत में लगे हैं।


इसके साथ ही लिंगदोह कमेटी की शिफारिशों के विपरीत निर्धारित परिधि ही नहीं कॉलेज के भीतर भी महंगी प्रचार सामग्री का प्रयोग भी किया जा रहा है। मगर कॉलेज प्रशासन यह सब जान समझकर भी मूक बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed