{"_id":"be0bc9e804cfc8e9feb0043d41cdfb06","slug":"student-bus-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मांगी सिटी बस किराये में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मांगी सिटी बस किराये में छूट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Dec 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी बस के किराये में 50 प्रतिशत छूट समेत विभिन्न मांगों पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) कार्यकर्ताओं ने कई कालेजों के छात्र-छात्राओं के साथ आरटीओ पर प्रदर्शन किया। एआरटीओ ने छात्रों को जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
छात्रों नेताओं की हुई बैठक
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर, एमकेपी और दून विवि के छात्र-छात्राएं एसएफआई के बैनर तले आरटीओ में जुटे और प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक भंडारी ने कहा कि राजधानी एजुकेशन हब है, लेकिन यहां छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
परिचय पत्र दिखाने पर मिले छूट
कहा कि परिचय पत्र दिखाने पर छात्रों को सिटी बस में छूट मिलनी चाहिए। ज्ञापन लेने एआरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में विपिन जोशी, पूनम, सीमा, मंजू, वंदना, देवेंद्र रावल, पीयूष, कवराज सिंह, अतुलकांत, अतुल सिंह, नितेश, विकास, हिमांशु राणावत, आकाश सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन