फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student bike hit the bus, died.

बस से बाइक की आमने-सामने की टक्कर, छात्र की मौत

Thu, 14 Jul 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून/सेलाकुई
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून/सेलाकुई Updated Thu, 14 Jul 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
student bike hit the bus, died.
दुर्घटना

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे पर बालाजी मंदिर धाम के समीप बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की सेवा से राजकीय अस्पताल प्रेमनगर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू (22) पुत्र बाबूलाल निवासी झाझरा, डीएवी देहरादून में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। वह बुधवार को किसी काम से देहरादून गया हुआ था। शाम करीब 6:20 बजे बाइक (यूके 07 एयू 3706) पर सवार होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


सिर पर आई गंभीर चोट
झाझरा चौकी अंतर्गत बालाजी धाम के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही प्राइवेट बस (यूके-07 इए-1127) से टकरा गई। जिससे बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। आनन फानन में उसे 108 एंबुलेंस सेवा से अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने यातायात बहाल कराया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजन सकते में हैं। चौकी प्रभारी एसआई जीवन सिंह रावत ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed