फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strong storm and hail storm alert in uttarakhand for next 12 hours

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून में झमाझम बारिश, अगले 12 घंटे में ओलावृष्टि के आसार

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Strong storm and hail storm alert in uttarakhand for next 12 hours
देहरादून में देर रात बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में बुधवार की रात करीब पौने दस बजे अचानक आई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं आंधी ने शहर की बत्ती गुल कर दी। देखते ही देखते शहर में कई जगहों पर घुप अंधेरा छा गया। 

विज्ञापन


इस दौरान रेसकोर्स में दो गाड़ियों के ऊपर पेड़ गिर गया। वहीं प्रेमनगर में भी एक बड़ा पेड़ गिरने से नुकसान होने की खबर है। वहीं झाझरा में आंधी से विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गया, जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक पुलिस और आपदा कंट्रोल रूम में आंधी-बारिश से नुकसान होने की खबरें आती रहीं। 
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 12 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और आंधी चलने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 और 18 जून को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश से सुबह और शाम की गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर के समय सूरज ने कहर बरपाया। जिसके कारण शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बारिश

मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के दून समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। साथ ही इस दौरान आंधी भी चली। हल्के बादल छाए रहने से सुबह धूप भी फीकी रही। इसके चलते सुबह के समय लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दिन बढ़ने के साथ-साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई और दोपहर तक गर्मी फिर असहनीय हो गई।

तेज धूप, गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल नजर आए। इस दौरान ज्यादातर सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन नजर आए। शाम के समय हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजधानी दून समेत आस-पास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी धूप खिली रहेगी। 

गढ़वाल के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। केदारनाथ में दिन में कई बार हल्की बारिश हुई। इससे पूर्व मंगलवार रात को केदारनाथ में तेज बारिश के साथ बर्फ की फुहारें गिरी, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई थी। 

चमोली जिले की पिंडरघाटी में मंगलवार शाम को तेज आंधी तूफान आने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। टिहरी जिले में बुधवार सुबह जमकर बारिश होने से क्षेत्र के जंगलों की आग पूरी तरह शांत हो गई। 

श्रीनगर क्षेत्र में तड़के करीब दो घंटे की सामान्य बारिश से बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। चौरास के पास के जंगल में धधकती आग भी बारिश होने से बुझ गई है। कोटद्वार, कालागढ़ और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन बगीचों में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा। कई पेड़ों के गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed