फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strike of daily forest workers continues for second day

Dehradun News: दैनिक वनकर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strike of daily forest workers continues for second day
वेतन भुगतान की मांग के लिए कालसी वन प्रभागीय कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दैनिक वनकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी में सेवा दे रहे दैनिक वनकर्मियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। डेढ़ साल से वेतन नहीं मिलने से नाराज वनकर्मियों ने कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दैनिक वनकर्मी संघ के शाखा अध्यक्ष बबलू कुंवर ने कहा कि वेतन भुगतान की मांग के लिए पिछले काफी समय से विभाग को सूचित किया जाता रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। धरना देने वालों में गंभीर दास, दौलत, केशर नेगी, करण, राजू थापा, रेणू, मनोज, सोमपाल, गोपाल, कमल, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed