{"_id":"642ddbf9523b272a5d04a764","slug":"strike-energy-workers-postponed-dehradun-news-c-5-drn1005-122959-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसपी के आश्वासन के बाद ऊर्जाकर्मियों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसपी के आश्वासन के बाद ऊर्जाकर्मियों का धरना स्थगित
विज्ञापन
आंदोलित ऊर्जा कर्मियों ने एसपी सिटी से वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया। वे साथी से मारपीट के मामले में पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। एसपी सिटी ने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शनिवार को आईटी पार्क स्थित बिजली दफ्तर में पार्षद और ऊर्जाकर्मी मोहन चंद्र पाठक के बीच मारपीट हो गई थी। आरोप था कि पार्षद अभिषेक पंत ने ऊर्जाकर्मी के साथ मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। मोहन पाठक ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन, इसके बाद भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ऊर्जा कामगार संगठन के बैनर तले कर्मियों ने पहले आईटी पार्क और फिर ईसी रोड स्थित विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
बुधवार को इस मामले में ऊर्जा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) से वार्ता की और अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में एसएसपी से बात की। इसके बाद एसपी सिटी ने ऊर्जाकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ऊर्जाकर्मियों ने धरना स्थगित कर दिया। चेतावनी दी कि अगर मोहन चंद्र पाठक पर दबाव बनाया गया तो फिर से धरना शुरू करेंगे। इस दौरान विजय सिंह बिष्ट, मोहन ध्यानी, सूर्य प्रकाश, दीपक बेनिवाल, आलोक नेगी, अवतार सिंह मौजूद रहे।