नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, परिवहन विभाग सख्त होगी अब ये कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा कर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले परिवहन निगम कर्मियों पर शिकंजा कसने को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन अधिकारियों को तीन दिन तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नशे में बसें दौड़ाने की कई शिकायतों का संज्ञान लेकर विभाग सख्त हो गया है। परिवहन आयुक्त ने 22 जुलाई को एआरटीओ को पत्र भेजकर परिवहन निगम की बसों, सड़क सुरक्षा और अन्य वाहन चालकों के खिलाफ 25 से 27 जुलाई तक दिन और रात चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
चेकिंग अभियान की रिपोर्ट अगले दिन सुबह 11 बजे तक भेजना जरूरी
नशे में वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर जांच करने और पकड़े जाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। विभाग ने साफ किया है कि संबंधित चेकिंग अभियान की रिपोर्ट अगले दिन सुबह 11 बजे तक भेजना जरूरी है।
नशे में परिवहन निगम की बसों और अन्य वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ दिन रात अभियान चलाने का पत्र मिला है। बृहस्पतिवार से वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। नशे में पकड़े जाने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और डीएल भी तीन माह के लिए निलंबित होगा।
- अनिता चंद, एआरटीओ, काशीपुर