फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strict action will be taken if more than one block is voted

एक से अधिक ब्लॉक में वोट डाला तो होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if more than one block is voted
विकासनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक से अधिक ब्लॉक में मतदान करने वाले लोगों से निर्वाचन आयोग सख्ती से निपटेगा। फर्जी मतदान को रोकने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें, क्षेत्र के कालसी, चकराता और विकासनगर ब्लॉक में कई ऐसे लोग हैं। जिनके नाम एक से अधिक ब्लॉक में दर्ज हैं। ऐसे में बीते बुधवार को जनसंघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने फर्जी मतदान की आशंका व्यक्त करते हुए मामले को जिला निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाने की बात कही थी। प्रवीण शर्मा का आरोप है कि कालसी और चकराता के कई वोटरों के नाम विकासनगर में भी दर्ज हैं। ऐसे में इन ब्लॉकों में रहने वाले लोग कालसी और चकराता ब्लॉक में मतदान करने के बाद विकासनगर में भी मतदान कर सकते हैं। इस मामले में जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन गाइडलाइन के अनुसार एक से अधिक जगह पर मतदान करने वाले लोगों के खिलाफ जनप्रतिनिधत्व अधिनियम 1950 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed