कूड़े के ढेर से निकालकर नवजात को नोंच-नोंच कर खा गया कुत्ता, फिर मुंह में लेकर घूमता रहा शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां पैदा होने के बाद एक नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। नवजात के शव को कुत्ते ने नोच खाया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता के बीच कड़ी प्रतिक्रिया आई है। यह मामला अब तक पुलिस प्रशासन की जानकारी में नहीं है।
बृहस्पतिवार को एक सोशल साइट पर नवजात का शव अपने जबड़ों में दबाकर ले जाते कुत्ते की फुटेज वायरल हुई। टकाना निवासी व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर यह फुटेज पोस्ट की थी। इसकी पड़ताल के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बुधवार दोपहर टनकपुर रोड पर एक कुत्ते के जबड़ों में नवजात का शव देखा। उन्होंने इस विदारक दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस बीच कुत्ता नवजात का शव लेकर गली में चला गया। घटनास्थल के पास की एक कूड़ेदान है। आशंका जताई जा रही है कि नवजात के जन्म लेने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया गया होगा। कूड़ेदान से कुत्ता नवजात के शव को उठाकर ले गया।
वहीं, लोगों ने नवजात को फेंकने वालों की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। इस घटना को कन्या भ्रूण हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। सीओ शेखर सुयाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।