फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stray dogs kill elderly woman in Roorkee two others injured

कातिल कुत्ते: खेत में गेहूं बीनन रही महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला, बुजुर्ग की जेब से मिले 50 रुपये

Mon, 05 May 2025 11:26 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 May 2025 11:26 AM IST
सार

गेंहू बीन रहीं अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Stray dogs kill elderly woman in Roorkee two others injured
आवारा कुत्ते बने जान के दुश्मन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लावारिस कुत्तों ने खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को मार डाला। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

उत्तराखंड के रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना पाड़ली गुर्जर गांव में शनिवार को घटी। कुछ महिलाएं एक खेत में गेहूं की बाली बीनने गई थीं। अचानक कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुत्तों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि मृत महिला की जेब से 50 रुपये मिले हैं। महिला कहां से आई थी, इसका पता नहीं चल सका है। महिला का शव शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed