फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STP on GMVN 36 tourist guest house

GMVN के 36 पर्यटक विश्राम गृहों में लगेंगे एसटीपी

Tue, 21 Feb 2017 12:59 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
STP on GMVN 36 tourist guest house
ngt - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के 36 पर्यटक विश्राम गृह (टीआरएच) में एसटीपी लगाए जाएंगे। भविष्य में अन्य टीआरएच भी बिना एसटीपी संचालित नहीं किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के बाद जीएमवीएन हरकत में आया है। जीएमवीएन को एसटीपी बनाने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 3.49 करोड़ रुपये भी मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन


एनजीटी ने गत वर्ष राज्य सरकार को इस बारे में आदेश जारी किए थे। जिसमें गंगा और सहायक नदियों के किनारे स्थित निजी या सरकारी होटल व पर्यटक विश्राम गृहों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमवीएन ने पहले चरण में जून 2013 की आपदा से सर्वाधिक प्रभावित तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में स्थित 36 टीआरएच में एसटीपी लगाने की तैयारी कर ली है। इनमें रुद्रप्रयाग में पांच, चमोली में 16 और उत्तरकाशी जिले के 15 टीआरएच शामिल हैं। इन टीआरएच में एसटीपी निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भारतभूमि टीआरएच को करना पड़ा था बंद
एसटीपी न होने के कारण एनजीटी के आदेश पर गत वर्ष जीएमवीएन के ऋषिकेश स्थित भारतभूमि टीआरएच का संचालन रोकना पड़ा था। एसटीपी का निर्माण होने के बाद ही भारतभूमि टीआरएच के ताले खुल पाए थे।


एसटीपी के लिए टेंडर की प्रक्रिया दो महीने में पूरी हो जाएगी। इसके बाद के दो महीने में एसटीपी निर्मित कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण में अन्य टीआरएच को भी एसटीपी युक्त किया जाएगा।
- गंभीर सिंह उपमहाप्रबंधक (परियोजना), जीएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed