फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   story on satya nadella

माइक्रोसॉफ्ट के CEO नडेला क्यों आते थे मसूरी?

Thu, 06 Feb 2014 12:42 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Feb 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
story on satya nadella

वर्ल्ड क्लास माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ बने हैदराबाद निवासी सत्या नडेला का मसूरी से काफी लगाव रहा है।

विज्ञापन


मसूरी अकादमी में निदेशक रहे हैं नडेला के पिता
सत्या के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस थे और वह 25 मई 1988 से 25 जनवरी 1993 तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक रहे।

जिस समय युगांधर मसूरी अकादमी में निदेशक के रूप में ज्वाइन करने आए तब सत्या नडेला की उम्र करीब 21 वर्ष थी।
हालांकि सत्या की पढ़ाई बाहर ही हुई लेकिन मसूरी में पिता की तैनाती होने के कारण उनका भी गहरा लगाव रहा।

पिता के पास लगातार आते थे मसूरी
क्योंकि वह अपने पिता के पास लगातार आते थे। सत्या नडेला के पिता रिटायर्ड आईएएस बीएन युगांधर पांच साल मसूरी प्रशासनिक अकादमी में रहे।

युगांधर इसके बाद केंद्र में प्रधानमंत्री के सचिव के रूप में भी रहे। देश की ब्यूरोक्रेसी में उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाम बनाया था। 2004 से 2009 तक युगांधर केंद्रीय योजना आयोग के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन


व्यवहारिक बिन्दुओं पर केंद्रित
उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस व प्रमुख सचिव कृषि डॉ. रणबीर सिंह 1988 में जब दूसरे फेज की ट्रेनिंग करने पहुंचे तो उनका वास्ता युगांधर से पड़ा।

सिंह ने बताया कि उनका व्याख्यान बेहद प्रभावशाली था। उसका अधिकतम हिस्सा पाठ्यक्रम के अलावा व्यवहारिक बिन्दुओं पर केंद्रित होता था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव व 1991 बैच के आईएएस डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि ओपन शर्ट पहनने का उनका स्टाइल प्रोबेशनर्स पर सिस्टमेटिक कंट्रोल करना उनके स्वभाव का हिस्सा था। युगांधर एक्सीलेंस से भी ऊपर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलवाद व ग्रामीण विकास पर पकड़
नक्सलवाद व ग्रामीण विकास पर उनकी विशेष पकड़ थी। फाउंडेशन कोर्स में उनकी ज्यादा दिलचस्पी रहती थी।

क्योंकि फाउंडेशन में आईएएस, आईपीएस व आईएफएस तीनों सेवाओं के अफसर संयुक्त रूप से ट्रेनिंग लेते थे। अकादमी में युगांधर की मौजूदगी का अहसास बराबर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed