{"_id":"61200b228ebc3e79e55ab3ed","slug":"story-of-youth-startups-being-shot-in-doon-mussoorie-city-news-drn38802719","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप: देहरादून और मसूरी में शूट हो रही युवाओं के स्टार्टअप की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप: देहरादून और मसूरी में शूट हो रही युवाओं के स्टार्टअप की कहानी
Sat, 21 Aug 2021 03:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:06 PM IST
सार
तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म में करियर को लेकर युवाओं की तैयारियों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दून और मसूरी में इन दिनों युवाओं के स्टार्टअप के संघर्ष की कहानी शूट हो रही है। करियर को लेकर युवाओं की तैयारी पर बनाई जा रही फिल्म में अभिनेता राहुल राय, करण वाडवानी और अभिनेत्री मधुरिमा राय मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म में करियर को लेकर युवाओं की तैयारियों को दिखाया गया है। किस तरह से युवा अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं। उन्हें सफलता मिलती है या नहीं। यह सब फिल्म में देखने को मिलेगा। इंस्प्रेशन ग्रुप के अतुल पैन्यूली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर हुए ऑडिशन के बाद कलाकारों का चयन किया गया। इसके अलावा दो और फिल्मों की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में चल रही हैं। वहीं, तापसी पन्नू के अलावा विक्रांत मैसी व राधिका आप्टे भी उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन