फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   story of uttarakhand girl sapna chandra.

कलम से आईना दिखाती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल'

Fri, 31 Oct 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Oct 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
story of uttarakhand girl sapna chandra.

उत्तराखंड के श्रीनगर में कान्वेंट स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा सपना चंद्रा के हुनर के बारे में जानकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। सपना को दोनों हाथों से एक साथ लिखने में महारथ हासिल है।

विज्ञापन


लेकिन सपना की खासियत केवल दोनों हाथ से लिखना भर नहीं है, वह एक हाथ से लिखे को दूसरे हाथ से बिल्कुल आईने की तरह उतार देती है। दाहिने हाथ से लिखे शब्द का प्रतिबिंब वह उसी समय बाएं हाथ से लिखती है।
विज्ञापन


सपना की दोनों हाथों से हिंदी, अंग्रेजी के शब्दों के साथ-साथ गणित के अंकों को भी एक साथ सीधा और उनके प्रतिविंब में लिखती है। सपना के लिखने की रफ्तार भी काफी तेज है। वह प्रति मिनट 40 से 50 शब्द की रफ्तार से लिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना है लक्ष्य

story of uttarakhand girl sapna chandra.

कक्षा 8 में पढ़ने वाली 13 साल की सपना की उम्र भले छोटी हो पर इस वंडर गर्ल के सपनों की उड़ान बहुत ऊंची है। वह अपनी लेखन शैली के बदौलत गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहती है।

वह बचपन से ही बाएं और दाएं दोनों हाथों से सीधे और प्रतिबिंब शब्द लिखती है। सपना इसे ईश्वरीय देन मानती है हालांकि उसका मानना है कि अभ्यास जरूरी है।

आईएएस है सपना का सपना
वह अपनी इस प्रतिभा को मंच के माध्यम से समाज के सामने लाना चाहती है। पढ़ाई में भी अव्वल सपना आईएएस बनना चाहती है। सपना के पिता राम धवन का कहना है कि उनकी बेटी की प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। सपना के पिता विद्युत विभाग में एकाउंटेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed