फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   story behind gangotri highway accident

आखिर क्या हुआ उस रात, जब एक हादसे में चली गई 22 लोगों की जान?

Wed, 24 May 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 May 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
story behind gangotri highway accident
gangotri accident - फोटो : amarujala

मंगलवार शाम को गंगोत्री हाईवे पर 22 तीर्थयात्रियों की मौत ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को हिला दिया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद बताया कि आखिर क्या हुआ था उस रात?

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर (मध्यप्रदेश) के तीर्थयात्रियों का दल गंगोत्री दर्शन कर मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई थी।
विज्ञापन


इस भयानक हादसे में 22 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। बस में कुल 30 लोग सवार थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में हादसे की वजह साफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बताई हादसे की वजह

story behind gangotri highway accident
CM trivendra singh rawat

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से सूक्ष्म बातचीत में कहा कि हादसे की सूचना के बाद वह लगातार प्रशासन और आपदा नियंत्रण विभाग के संपर्क पर रहे। उन्होंने कहा, जहां तक मुझे पता है कि हादसे के पीछे गाड़ी की तकनीकी समस्या रही।

सीएम ने आगे बताया कि हादसे के मद्देनजर आरटीओ विभाग को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि यात्रा पर जाने वाले वाहनों का फिटनेस टेस्ट पूर्ण सावधानी और सजगता के साथ किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed