{"_id":"646fc529284300a019033b34","slug":"storm-and-rain-increased-trouble-in-mussoorie-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-115-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी में तूफान और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी में तूफान और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बृहस्पतिवार सुबह मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे मालरोड पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि मार्ग पर चलने वाले लोग इसकी चपेट में नहीं आए। हालांकि, इस घटना के बाद मालरोड पर यातायात बाधित रहा।
दोपहर बाद शहर में फिर से झमाझम बारिश के साथ हल्के ओले पड़े। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अग्निशमन दल ने बड़ी मशक्कत से मालरोड से पेड़ हटाया, जिससे यातायात बहाल हो सका। ठंड बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली के पर्यटक संयोगिता शुक्ला ने बताया कि मालरोड की हालत काफी खराब है। चारों ओर कीचड़ होने के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि मालरोड पर पानी भरने की शिकायत पर लोनिवि के ईई को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अधिकारियों के साथ मालरोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे पड़े मलबे पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए।