{"_id":"5b174ecd4f1c1bf96e8b6920","slug":"storm-and-rain-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मंगलवार को देर रात आई तेज आंधी और बारिश, पेड़ और होर्डिंग गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मंगलवार को देर रात आई तेज आंधी और बारिश, पेड़ और होर्डिंग गिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Jun 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
तूफान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को देर रात राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में तेज आंधी चली। जिसके बाद हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो बुधवार सुबह तक जारी रही। बारिश रुकने के बाद देहरादून में बादल छाए रहे। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली। हालांकि कई जगह पेड़ गिरने और होर्डिंग टूटे। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।
वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश से पौड़ी मार्ग पर मलबा आ गया। पिथौरागढ़ में थल मुनस्यारी मोटर मार्ग बनिक के पास बंद हो गया था जिसे सुबह नौ बजे खोल दिया गया। रुद्रपुर, नैनीताल, चमोली, हेमकुंड साहिब में रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं कौसानी, गरुड़ और चंपावत में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
24 घंटे के दौरान प्रदेश में तेज आंधी अलर्ट
storm
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में तेज आंधी अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।